पिंक ऑटो महिला ग्रुप 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित



रांची-झारखण्ड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्रतिभा जननी सेवा संस्थान ने रांची के पिंक ऑटो महिला ग्रुप को "नारी शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि रांची शहर की " पिंक ऑटो महिला ग्रुप" नारी - शक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। ये सभी औरतें नारी शक्ति हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आयुर्वेद दवा कंपनी इंद्र धूम हर्बल टेक्नोलॉजी की सीओओ मीना एंथनी तिर्की ने सभी को आयुर्वेद प्रोडक्ट भेट की।

नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित रीना देवी ने कहा कि वो ऑटो चलकर अपने परिवार चलती हैं और बच्चों को पढ़ाती हैं। सुशीला देवी, दिव्या सोरेन, अलिस्बा ऐंड, मंजू कच्छप और फुलमनी सोरेन सहित सभी पिंक ऑटो महिला चालक सुबह के चार बजे उठती हैं और घर का सारा काम करके सात बजे तक ऑटो लेकर कर्मक्षेत्र में सक्रिय होती हैं व रात्रि 9 बजे तक ऑटो चलाती हैं और रात को दस बजे घर पहुँचती हैं। घर का काम करते 12 बज जाते हैं। फुलमनी सोरेन के चेहरे पर तनिक भी सिकन नहीं है वो बताती हैं कि केवल चार घंटे सोने को मिलता है। हमें इस बात की खुशी है कि हम मेहनत कर अपना परिवार चलाते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News