इच्छापुर्ण देव स्थान मंदिर में मना श्री श्री शनिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव



हावड़ा, 25 मई। उत्तर हावड़ा स्थित इच्छापुर्ण देव स्थान मंदिर में श्री श्री शनिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक रीति-रिवाज के तहत मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हो कर पुण्य के भागी बने। हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित इस अनुस्थान में मन्दिर को फूलों व रंगीन लाइटों से सजाया गया था। सुबह से ही भारी तादात में श्रद्धालुओं का मन्दिर आना-जाना रहा।

वही संध्या को श्री श्री शनिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव अनुष्ठान पंडित रिंकू शर्मा, पप्पू पाण्डेय व अजय पति द्वारा आरती से शुभारम्भ हुई। साथ साथ हवन पूजा भी हुई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की व प्रसाद ग्रहण किया। हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष रमेश सोनकर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव राहुल सोनकर, पन्नालाल सोनकर, राजू तिवारी सहित अनेक विशिष्ट लोग कार्यक्रम दौरान सक्रिय दिखे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News