ओल्ड पोस्ट ऑफीस परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न



कोलकाता, 20 मई। फोर्टिस अस्पताल आनंदपुर व नवयुवक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कलकत्ता हाईकोर्ट के समीप ओल्ड पोस्ट ऑफीस परिसर में किया गया। इस शिविर में 350 लोगों ने नि:शुल्क चेकअप का लाभ उठाया। वहीं 54 मरीजों का नि:शुल्क ईसीजी व 50 रोगियों की शुगर हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। साथ साथ भारी संख्या में लोगों ने यहां आंखों की जांच, बीपी जांच, ईसीजी और रक्त परीक्षण करवाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत विकास गुप्ता व क्लब के कर्मठ सदस्य धीरज शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा पुनम चौधरी, राकेश सिंह, सोनी ओझा, पंकज सिंह, रंजीत सिंह, विकास प्रताप सिंह, संजीव कुमार शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय और मानशी सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News