अपमानित नहीं गौरवान्वित करती है घास की रोटी : दीपक सिंह



अमेठी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● अमेठी होर्डिंग विवाद

● घास की रोटी हमे अपमानित नहीं स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम, वीरता, दृढ प्रण के लिए गौरवान्वित करती है

जगदीशपुर के जाफरगंज बाईपास पर बने महाराणा प्रताप द्वार की तस्वीर के नीचे लिखी गई लाइन “समय इतना बलवान होता है कि एक राजा को भी घास की रोटी खिला सकता है” पर बवाल मच गया है।

इस होर्डिंग को संज्ञान लेेते हुए कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने डीएम अमेठी को ट्वीट करते हुए कहा है कि जिलाधिकारी अमेठी यह होर्डिंग हमारे गौरवशाली इतिहास को अपमानित करने वाला है, चाहूंगा यह तत्काल हट जाए, संबंधित पर कार्यवाही हो, वरना कल सुबह मजबूरन मैं स्वयं जाकर इसे हटवा दूंगा, हमें घास की रोटी अपमानित नही स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम, वीरता, दृढ प्रण के लिए गौरवान्वित करती है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News