स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन उत्सव: आर्ना फाउंडेशन का अर्पण दिव्यांग स्कूल में विशेष कार्यक्रम



रायपुर - छत्तीसगढ़
इंडिया इनसाइड न्यूज।

आर्ना फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन उत्सव के तहत अर्पण दिव्यांग स्कूल, बजाज कॉलोनी, रायपुर में जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों के साथ राखी बांधकर प्रेम, भाईचारे एवं अपनत्व की भावना को मजबूत किया गया। इस अवसर पर बच्चों को आवश्यक उपयोगी सामग्री एवं जरूरत का सामान भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित शानदार स्टेज प्रस्तुति रही। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।

आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक रूना शर्मा ने कहा, “आजादी तभी सार्थक है, जब हमारा समाज नशे और सामाजिक बुराइयों से भी आजाद हो। बच्चों का यह संदेश समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में पूजा गुरदीप कौर, सीमा छाबड़ा, सोनम सिंह राठौड़, डॉ. विपुल, सुनीता प्रधान, ज्योति एवं चंद्रिका सहित फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

आर्ना फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद बच्चों के कल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News