प्रधानमंत्री ने अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट किया



छत्तीसगढ़,
नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

अपने संवेदना संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री अजीत जोगी जी को जनता की सेवा करने की लालसा थी। इस जुनून के कारण उन्‍होंने प्रशासनिक अधिकारी और एक राजनीतिक नेता के रूप में कड़ी मेहनत की। वह गरीबों, विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते रहे। उनके निधन से उन्‍हें दुख पहुंचा है। शोक संतप्‍त परिवार को संवेदनाएं। ओम शांति।"

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की