काशी हिन्दू विश्वविद्यालय : 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की राशि का योगदान



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पूरा देश एकजुट होकर कोविड 19 वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस जंग में देशवासियों के साथ है। कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए विश्वविद्यालय ने 1,15,24,625 रुपये की राशि का योगदान पीएम केयरस् फंड में दिया है। योगदान के लिए बी•एच•यू• के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने एक दिन का और कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने एक महीने का वेतन दिया है।

ये राशि कुल मिलाकर 1,15,24,625 रुपये बनती है। इनमें लगभग 1600 शिक्षक और करीब 5500 गैर शैक्षणिक कर्मचारी हैं। इस के अलावा कई पेंशनभोगियों ने भी योगदान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के पास अनुरोध भेजा है। पेंशनभोगियों की ओर से ये योगदान भी जल्द ही पीएम केयरस् फंड में भेज दिया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News