--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● विधायकों के सवालों का ऑनलाइन जवाब दिया जाएगा
कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सरकार की गंभीरता का असर है कि कार्यमंत्रणा की बैठक में फैसला लेते हुए आज से ही बजट सत्र को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। बिहार विधानमंडल का चालू बजट सत्र मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इसके पहले सोमवार को कोरोना वायरस से बचाव के प्रबंध पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के तहत चर्चा होगी।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक यह तय हुआ है कि आज बजट सत्र को पूरा किया जाएगा। वहीं, विधायकों के सवालों का ऑनलाइन जवाब दिया जाएगा।
इसके बाद बोधगया, राजगीर एवं वैशाली समेत बिहार के अन्य पर्यटन स्थलों पर कोरोना से बचाव के प्रबंधों पर सरकार की ओर से जवाब दिया जा सकता है। सदन में एजी रिपोर्ट पेश किया गया तो वहीं आज ही बजट पर सभी विभागों के लिए वोटिंग हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जगहों से धारा 144 हटाने का निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि इससे भय पैदा होता है।
बात दें कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया गया है कि आज ही सभी विभागों का बजट पास होगा। साथ ही सभी विधेयक भी आज सदन से पास करा लिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, सहकारिता विभाग के बजट पर चर्चा होगी। साथ ही अन्य विभागों का बजट गिलोटिन के जरिए पास हो जाएगा। वहीं, आज बजट पर बहस नहीं, बल्कि सीधे मतदान।