पटना हाईकोर्ट के कामकाज पर भी कोरोना का असर



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● जरूरी मामलों पर ही होगी सुनवाई

कोरोना वायरस के कारण पटना हाईकोर्ट कोरोना वायरस के कारण कामकाज पर भी असर पड़ने लगा है। होली की छुट्टी के बाद खुला पटना हाईकोर्ट कोरोना वायरस के कारण कामकाज पर असर पड़ता दिख रहा है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अब पटना उच्च न्यायालय में सिर्फ जरूरी मामलों पर ही सुनवाई होगी। इस महीने कई मामलों पर सुनवाई नहीं होगी महत्वपूर्ण मामलों पर सीमित सुनवाई होगी और हाइकोर्ट परिसर में स्वास्थ्य जांच भी की व्यवस्था की जायेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैली नोवेल कोरोना महामारी को लेकर बिहार में थोड़ी राहत की बात है। अलर्ट के बाद सूबे में अब तक 57 संदिग्धों की वायरोलॉजी जांच करायी गयी, जिनमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी से लेकर अब तक कोरोना से पीड़ित देशों से लौटे कुल 274 यात्रियों को सर्विलांस पर रखा गया। हालांकि, इनमें से 86 यात्रियों के 14 दिनी निगरानी टेस्ट में पास कर जाने पर उनको जांच के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो अब 100 के पार चला गया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनानने को कहा जा रहा है और देश के लगभग 11 राज्यों में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News