किसलय ने 2500 से ज्यादा मैथ्स के फॉर्मूला बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार की राजधानी पटना के किसलय शर्मा ने 2500 से ज्यादा मैथ्स के फॉर्मूले को संग्रहित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। किसलय कभी क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे थे। बिहार में क्रिकेट में करिअर नहीं होने की वजह से उन्होंने अपने दूसरे प्यार मैथ्स का दामन थाम लिया।

महान गणितज्ञ वशिष्ट नारायण को अपना आदर्श मानने वाले किसलय ने सबसे ज्यादा मैथ्मेटिक्स फार्मूला बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। किसलय ने 2-3 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है। किसलय ने फॉमूलों को गढ़ने के लिए 500-600 किताबें पढ़ीं।

क्रिकेट के लिए अपने प्यार को भी किसलय ने आज भी जिंदा रखा है। आज भी मौका मिलने पर वे क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। किसलय ने 7वीं क्लास से ही क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। किसलय ने झारखंड अंडर-14 में फिर अंडर-19 में भी अपनी जगह बनाई। उन्होंने एक मैच में हैट्रिक विकेट भी ली।

किसलय आज पटना में मैथ्स गुरू के नाम से जाने जाते हैं और छह साल से छात्रों को मैथ्स पढ़ा रहे हैं। किसलय 9वीं, 10वीं और आईआईटी प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवारों के छात्रों को मैथ्स पढ़ाते हैं।

दो हजार छप्पन मैथ्स फार्मूले के साथ पहली बार किसलय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और उनका सपना है कि वह चार हजार से भी ज्यादा फॉर्मूले के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराएंगे। अब पूर्व क्रिकेटर किसलय मैथ्स को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। गणितज्ञ के तौर पर वह बिहार से आगे अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाना चाहते है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News