11 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, तीन जिलों में निर्माण कार्य शुरू: मंगल पाण्डेय



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के 11 जिलों महुआ (वैशाली), बेगूसराय, आरा, पूर्णियां, सारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, झंझारपुर (मधुबनी), बक्सर, जमुई व सीवान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना होगी। पूर्णिया, छपरा और समस्तीपुर में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आरा और सीवान में इसके लिए जमीन की उपलब्धता प्रक्रियाधीन है। शेष 6 जिलों के लिए निविदा विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। मंगलवार को विधान परिषद में वे राजन कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जबाव दे रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की फेज 3 के तहत देश में 75 मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है। इसके लिए बिहार से भी प्रस्ताव मांगा गया है। इस क्रम में राज्य में और नये चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्थल चयन के लिए औरंगाबाद जिले की संभावना पर विचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए न्यूनतम 20 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है।

• पांच माह में पीएमसीएच में रेडिएशन के लिए ब्रेक थेरेपी मशीन लग जाएगी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले 5 माह के अंदर पीएमसीएच में रेडिएशन के लिए ब्रेक थेरेपी मशीन लगा दी जाएगी। इससे कैंसर मरीजों को रेडिएशन में आसानी होगी। अभी पटना में महावीर कैंसर अस्पताल में रेडिएशन की सुविधा दिलायी जा रही है। मशीन आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया अप्रैल में होगी। मंत्री कृष्ण कुमार सिंह व रामचंद्र भारती के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में डायलिसिस, वेंटिलेटर एवं अन्य मशीनों से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। एक मशीन का औसत कार्यकाल 10 साल का होता है। बीएमएसआईसीएल द्वारा रख-रखाव की 10 वर्षों की शर्तो के साथ मशीनों का क्रय किया जाता है। दिलीप राय के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब दे रहे थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News