नीतीश के साथ जाएंगे लालू के समधी !



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

• राजद में मुझे काफी पीड़ा मिलीः चन्द्रिका

बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। चंद्रिका राय ने इसका सीधा-सीधा इशारा करते हुये ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि वर्ष 2020 में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी और लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने के सवाल पर फिलहाल चुप्पी साध ली। उन्होंने दावा किया की आरजेडी में कई और नेता भी नाराज हैं जो भविष्य में पार्टी छोड़ सकते हैं।

चंद्रिका राय ने आरजेडी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में मुझे कई पीड़ा मिली जिसे मैं भूल नहीं सकता हूं। नीतीश कुमार बिहार का सही तरीके से विकास कर रहे हैं और मुझे जेडीयू से कोई एतराज नहीं है। मैं जेडीयू में बहुत जल्द शामिल हो सकता हूं। नीतीश कुमार और एनडीए का बिहार में कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए को बिहार में शानदार सफलता मिलेगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

चंद्रिका राय ने ये भी कहा कि आरजेडी एक अनुशासनहीन पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी के खिलाफ बयानबाजी की जाती है और इसके बाद भी कार्रवाई तो दूर कारण बताओ नोटिस तक नहीं जारी किया गया। कुछ नेताओं को पूरी छूट दी गई है। वो ऐसे बात करते हैं कि कोई भी खुद ही शरमा जाए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News