बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में महागठबंधन मे शामिल कांग्रेस बिहार की सभी सीटों पर चुनाव तैयारी की घोषणा कर दी है। बिहार के प्रभारी सचिव अजय कपूर ने इस बात की घोषणा की है। बिहार के 19 जिलाध्यक्षों के साथ अजय कपूर ने मंगलवार को सदाकत आश्रम में मीटिंग कर बड़ा फैसला सुनाया है, जिसके बाद बिहार में महागठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

दिल्ली चुनाव में सफलता नहीं मिल पाने के बाद अब पार्टी को बिहार में भी झटका लगने वाला है। बिहार में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़कर सत्ता तक पहुंचने का ख्वाब देखने वाली आरजेडी को निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि बिहार में कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

मंगलवार को पार्टी के बिहार कांग्रेस प्रभारी सचिव अजय कपूर ने उत्तर बिहार के 19 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद रहे। बैठक में अजय कपूर ने कहा कि उनका मकसद बिहार में कांग्रेस को मजबूत करना है। कांग्रेस बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। महागठबंधन से जुड़े सवाल पर अजय कपूर ने कहा कि ये ऊपर का मामला है, लेकिन हमें अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करना है।

अजय कपूर ही नहीं बैठक में शामिल होने वाले ज्यादातर जिलाध्यक्षों ने भी अकेले चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। मोतिहारी, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्षों ने भी बिहार में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की वकालत की। जिलाध्यक्षों ने कहा कि बीजेपी का पतन शुरू हो चुका है। कांग्रेस की लोकप्रियता बढ रही है। एलायंस के कारण कांग्रेस को नुकसान होता है।

हम चुनाव के लिए तैयारी करते हैं लेकिन सीट किसी दूसरे को चला जाता है। जिसके कारण हमारे कार्यकर्ता भी शिफ्ट कर जाते हैं। ऐसे में अकेले चुनाव लड़ना बेहतर विकल्प है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News