पटना में सीएम हाउस के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, न्याय नहीं मिलने का लगाया आरोप



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मुख्यमंत्री आवास के सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सीएम हाउस के बाहर हुए इस हंगामें में युवक का हाथ जल गया। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद से पटना पुलिस में खलबली मच गई है। सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर की माने तो युवक द्वारा आत्मदाह करने के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नही थी। युवक का पेट और हाथ जल गया है और फिलहाल उसे गर्दनीबाग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

युवक का नाम अभिजीत शर्मा है जो हाजीपुर का रहनेवाला है। अपनी मौसी अर्चना की डेंगू से हुई मौत से युवक काफी परेशान था। युवक का आरोप है कि पीएमसीएच प्रबन्धन ने मौसी की बीमारी को जांच रिपोर्ट में डेंगू नहीं बताया था, लेकिन बाद में जब ये निजी हॉस्पिटल में मौसी को लेकर गया तो हॉस्पिटल ने मौसी की बीमारी को डेंगू बताया। इलाज के क्रम में मौसी की मौत हो गई थी।

सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश करते हुए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बता दें कि तब युवक मौसी की मौत के लिए पीएमसीएच प्रबन्धन को जिम्मेवार ठहराते हुए पीएमसीएच के डॉक्टरों, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर केस दर्ज करवाने के लिए पीरबहोर थाने पहुंच गया था। लेकिन, पीरबहोर थानाध्यक्ष ने कहा था कि जहां मच्छर काटा है वहीं इलाज होगा।

हालांकि बाद में मीडिया में खबर आने के बाद पीरबहोर थाने में केस दर्ज किया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले के हाईप्रोफाइल होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा हताश और निराश युवक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News