--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● 10 फरवरी को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों की पुलिस टीम शामिल होगी। इसका आयोजन बिहार में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सिपाही से लेकर बड़े पद पर तैनात पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसका आयोजन डेहरी ऑन सोन में स्थित बीएमपी-2 के ग्राउंड में होगा। 7 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च कर पूरी तैयारी की गई है।
अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे जो 15 फरवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में 13 मुकाबले होंगे। ए•डी•जो• मुख्यालय के अनुसार शॉर्ट रेंज में पिस्टल और रिवॉल्वर के कुल 8 इवेंट्स होंगे। जबकि लांग रेंज में कार्बाइन और रायफल के 5 इवेंट्स होंगे।
25 राज्यों के 800 से अधिक लोग पार्टिशिपेट करेंगे। इसमें सिपाही से लेेकर सीनियर रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। जितने वाले को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शॉर्ट और लांग रेंज के कॉम्पिटिशन में बेस्ट ऑफ रिवॉल्वर और बेस्ट ऑफ कार्बाइन का अवार्ड दिया जाना है।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए अलग-अलग कुल 16 समिति बनाई गई है। इसमें डेकोरेशन से लेकर ट्रैवल तक की सारी जिम्मेवारियां बांट दी गई है। 14 फरवरी को बड़ा खाना होगा। जिसमें सिपाही से लेकर डीजीपी तक एक साथ बैठकर खाना खाएंगे। प्रत्येक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।