आईपीएस अधिकारियों को 31 जनवरी 2020 तक वार्षिक अचल संपत्ति की विवरण ऑनलाइन समर्पित करने का आदेश



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार कैडर के 62 आईपीएस अधिकारियों ने वर्ष 2019 की वार्षिक अचल संपत्ति की विवरणी स्पैरो सिस्टम के तहत अब तक जमा नहीं किया है। वैसे सभी आईपीएस अधिकारियों को 31 जनवरी 2020 तक वार्षिक अचल संपत्ति की विवरण ऑनलाइन समर्पित करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बिहार के डीजीपी को एक पत्र भी भेजा है।

गृह विभाग ने अपने पत्र में बताया है कि कुल 62 पदाधिकारियों के द्वारा वर्ष 2019 की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण स्पैरो सिस्टम के तहत अब तक ऑनलाइन समर्पित नहीं किया है। अब उन्हें हर हाल में 31 जनवरी तक ऑनलाइन समर्पित करना होगा। ऐसा नहीं करने पर भारत सरकार द्वारा उक्त दायित्व को नियत समय पर पूरा नहीं करने वाले पदाधिकारियों की वर्ष 2020 में निगरानी स्वच्छता बाधित रहेगी।

साथ ही मूल्यांकन वर्ष 2019 का कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन को विभागीय स्तर पर स्वीकार करने की कार्रवाई भी लंबित रहेंगी। गृह विभाग ने डीजीपी को सभी 62 पदाधिकारियों की सूची भी भेजी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News