--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
• पिता जदयू के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव
देश विरोधी भाषण देने को लेकर चर्चा में आया जेएनयू का छात्र शरजिल इमाम तो जहानाबाद का रहने वाला है ही साथ में वो पूर्व जदयू नेता मरहूम अकबर इमाम का बेटा है। बताया गया है कि शरजिल इमाम का पिता मरहूम अकबर इमाम ने 2005 में जहानाबाद सीट से जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में वे हार गए थे। शरजिल इमाम का परिवार जहानाबाद के काको का रहने वाला है। शरजिल के परिवार में उसकी मां और उसका एक छोटा भाई रहता है।
बता दें कि सीएए को लेकर आयोजित प्रदर्शन में असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात करते हुए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शरजील इमाम पर कई राज्यों में केस दर्ज किया गया है। उस पर आपराधिक साजिश, राष्ट्रद्रोह और धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ जांच टीम को सूचना मिली है कि शरजिल के सब्जीबाग़ में छिपे होने की अशंका है। इसके बाद पुलिस सब्जीबाग में छापेमारी करने पहुंची है। दिल्ली पुलिस ने जो इनपुट दिया है उसके मुताबिक भी शरजील का लास्ट लोकेशन पटना में ही मिला था जिसके बाद उसका लोकेशन ट्रेस नहीं हुआ है।
शरजील इन दिनों भूूमिगत बताया जा रहा है। केंंद्रीय जाांच एजेंंसियां उसे खोज रहीं हैं। बीतेे दिन जाांच एजेंसियों ने उसके जहानाबाद के काको स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर के तीन सदस्याेें को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
बताया जा रहा है कि शरजील ने उक्त भाषण अलीगढ़ मुस्लिम विवि में दिया था। इसे लेकर उसके खिलाफ देशद्रोह व सांप्रदायिक नफरत फैलाने सहित कई गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ अलीगढ़ के अलावा असम में भी मुकदमा किया गया है।