सीएए-एनआरसी पर हमारा स्टैंड स्पष्ट ,जिसे जाना हो जाएं : नीतीश कुमार



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार के मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने बड़ बोले नेताओं - पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को कड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि जिसे जहां जाना हो, वहां जाएं। हमारा सीएए-एनआरसी को लेकर स्टैंड स्पष्ट है।

नीतीश कुमार के इस तरह के बयान देने वालों पर सख्ती दिखाई है और इससे साफ है कि बिहार में गठबंधन पर किसी के कुछ कहने-सुनने का कोई असर नहीं होने वाला है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि पवन वर्मा के लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है, यह उनका व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का नहीं। पार्टी से बिना विमर्श किए किसी तरह का बयान देना गलत है। उन्हें जहां जाना हो जाएं, वह स्वतंत्र हैं। जेडीयू का हर विषय पर स्टैंड साफ होता है।

नागरिकता संशोधन एक्ट, के मुद्दे पर जदयू के प्रवक्ता पवन वर्मा ने पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया था कि वह सीएए-एनआरसी को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News