2020 : हिन्दू और अंग्रेजी नववर्ष में बने अजब संयोग



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंग्रेजी नववर्ष 2020 का एक माह बीतने को है वर्ष 2019 इतिहास बन चुका है। वहीं नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 वर्ष 2020 में 25 मार्च से शुरू होगा। इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में कई समानता और अनूठा संयोग देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं नए साल 2020 में ज्योतिष के नजरिए से क्या खास रहने वाला है।

शुभ संयोग 2020 इस बार अंग्रेजी के नए साल 2020 की शुरुआत बुधवार से हुई है और 25 मार्च 2020 से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 भी बुधवार के दिन से शुरू होगा।

ज्योतिष के अनुसार नये साल 2020 में पूरे वर्ष पर बुध नक्षत्र का अधिपत्य रहेगा। मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे।

साल 2020 में मंत्रिमंडल के राजा बुध कन्या राशि का स्वामी है। अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ भी कन्या लग्न में हुआ है।

अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। वर्ष 2020 में बुध के राजा होने से पूरे वर्ष धर्म और अध्यात्म का बोलबाला रहने वाला है।

इस बार नया साल 2020 का आगमन रवि और सिद्धि योग में होने से वर्ष 2020 शुभ रहेगा।

25 मार्च 2020 को विक्रम नवसंवत्सर 2077 का शुभारंभ बुधवार को होगा। बुध का संबंध उन्नति और संपन्नता से होता है।

इससे पहले बुधवार के दिन नए वर्ष का शुभारंभ 2014 में भी हुआ। जो इस बार फिर से 2020 में ऐसा संयोग बना है।

कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहतरीन बीतेगा। साल 2020 पर बुध का अधिपत्य रहने से खासतौर पर महिलाओं के लिए शुभ साल रहेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News