स्वस्थ जीवन का आधार शाकाहार



आगरा-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आचार्य गुरुवर 108 श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से दिगंबर जैन महिला महासमिति कला कुंज मारुति स्टेट के तत्वाधान में एक संभाषण प्रतियोगिता, विषय, "स्वस्थ जीवन का आधार शाकाहार" श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहा मंडी में आयोजित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। तदोपरांत मुख्य अतिथि- पार्षद सपना जैन ने एवं विद्या कांति सेवा समिति के संरक्षक प्रहलाद शर्मा संयुक्त रूप से महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलमान खान को मिला, द्वितीय स्थान छात्रा ज्योति को तथा तृतीय पुरस्कार मोहित गोला को मिला।

इस मौके पर अध्यक्ष - रश्मि जैन, मंत्री करुणा जैन, मधु जैन, निशा वर्मा, नीतू जैन, जयंती जैन, ममता जैन, मनोज जैन, संदीप शर्मा, प्रवीन जैन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा हम सभी को अपने भोजन एवं स्वास्थ्य के लिए मुक पशु - पक्षियों का वध करते हुए उनके प्रति करुणा का भाव रखते हुए जियो और जीने दो के सिद्धांत को आचरण में उतरना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अजय जैन द्वारा किया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News