35वां इन्फैंट्री कमांडर सम्मेलन



महू-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

35वां इन्फैंट्री कमांडर सम्मेलन 26 नवंबर, 2019 को इन्फैंट्री स्कूल, महू में शुरू हुआ। यह सम्मेलन एक द्विवार्षिक आयोजन है। इसका उद्देश्य इन्फैंट्री के संचालन, प्रशिक्षण और प्रबंधन पहलुओं की समग्र समीक्षा करना है, जो अपनी भूमिका को बरकरार रखने और बढ़ोतरी करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कर रहे हैं। इस सम्‍मेलन में गठन कमांडर और कमांडिंग अधिकारियों सहित विभिन्‍न सेक्शनों के इनफैंट्री अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस सम्‍मेलन में सेना प्रमुख की उपस्थिति में तीन दिनों तक विचार-विमर्श जारी रहेगा।

यह सम्मेलन प्रख्यात वक्ताओं और पेशेवरों को अपने विचारों को साझा करने तथा एक निर्भीक और स्पष्ट रूप में इन्फैंट्री से संबंधित मामलों का नए परिप्रेक्ष्‍य में आत्मनिरीक्षण करने का भी अवसर प्रदान करेगा। इस सम्मेलन के दौरान हुआ विचार-विमर्श राष्ट्र की सुरक्षा की उभरती चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए इन्‍फैंट्री के योगदान को सुनिश्चित करने हेतु नवीन विचारों को सामने लाएगा।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की