---अभिजीत पाण्डेय,
सचिव - इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स।
बिहार विधानसभा में चपरासी, माली और गेटकीपर के पद के लिए औसतन तीन हजार दावेदार हैं, जिनमें एमबीए और एमसीए पास युवाओं ने भी आवेदन दिया है। मिली सूचना के अनुसार विधानसभा के ग्रुप डी के 166 पदों के लिए पांच लाख आवेदन जमा हो चुका है। आवेदन में जिसमें ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर एमबीए और एमसीए पास छात्रों ने भी आवेदन दिया है।
एक हिसाब से देखा जाये तो एक पद के लिए औसतन तीन हजार दावेदार हैं। बता दें कि ग्रुप डी के दायरे में चपरासी, माली, गेटकीपर, सफाईकर्मी जैसे पद हैं और इन पदों पर काम करने के लिए एमबीए और एमसीए डिग्रीधारक भी तैयार हैं। पदों के लिए आवेदन की संख्या के अनुसार 166 को नौकरी होगी और 4,99,832 के आवेदन छंट जाएंगे।
इन पदों पर इंटरव्यू बीते सितंबर में शुरू हुआ है और प्रतिदिन 1600 आवेदकों का साक्षात्कार हो रहा है यानी तीन में एक इंटरव्यू लिया जा रहा है। और इसके लिए बिहार के साथ ही मध्य प्रदेश और झारखंड से भी लोग आ रहे हैं। यह दर्शाता है कि पूरे देश में बेरोजगारी की स्थिति कितनी भयावह है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बड़ी डिग्रियां रखनेवाले भी मामूली पदों पर काम करने को तैयार हैं। ये नौजवानों के विवशता ही कह सकते हैं।