बिहार विधान सभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित



---अभिजीत पाण्डेय,
सचिव - इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स।
पटना, बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार विधान सभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बिहार विधान सभा कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बात बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय चौधरी ने सोमवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

बता दें कि गुरुवार से बिहार विधान सभा का शीतकालिन सत्र शुरू हुआ। यह शीतकालिन सत्र 28 नवंबर तक चलेगा। बिहार विधान सभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहले दिन सदन में मौजूद रहे।

वहीं बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन को जरुरी समझते हुए बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2019 के आय व्यय से संबंधित द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया गया।

उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विधान मंडल में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया है। द्वितीय अनुपूरक बजट 2019 -20 में प्रस्तावित राशि 12,457.6190 करोड़ रु• है।

बता दें कि सरकार ने स्थापना मद एवं प्रतिबद्ध व्यय मद के लिए 6,480.4270 करोड़ की राशि प्रस्तावित है। सबसे अधिक 1517.58 करोड़ रुपए प्राकृतिक विपत्ति के कारण राहत के लिए प्रस्तावित है। 500 करोड़ रु• वित्त संपोषित महाविद्यालों के लिए प्रस्तावित किया गया है। जबकि 300 करोड़ रुपये गैर सरकारी विद्यालयों को दिया गया है। 175 करोड़ रुपए माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए प्रस्तावित किय गया है। जबकि 153.50 करोड़ रुपये विश्व विद्यलायों को वेतन भुगतान के लिए प्रस्तावित किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News