गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस



उत्तर हावड़ा के नमक गोला घाट पर गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस के मौके पर संध्या लगभग 6 बजे गंगा विचार मंच द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष व महिलाएं गंगा सेवक के रूप में उपस्थित हुए। गंगा आरती पूर्व घाट की सफाई की गयी। गंगा सेविका बबीता जैन सहित अन्य महिलाओं ने घाट को दीपों व फूलों से सजाते हुए पूजा की तैयारी की। वही गंगा सेवक सुरेन्द्र जैन, विशाल जयसवाल भी व्यवस्था में सक्रिय दिखे। गंगा आरती पश्चात वहाँ उपस्थित सभी ने संकल्प पत्र पढ़ते हुए माँ गंगा को स्वच्छ रखने व दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ताड़कनाथ साव, अवधेश साव, विनय अगरवाल, शशिकान्त साव, शैलेश, सुखारी व अन्य मौजूद थे।
वही हावड़ा के बाली स्थित पाल घाट पर निर्मल गंगा चेतना मंच द्वारा गंगा सप्तमी के मौके पर आरती का आयोजन किया गया। ज्ञात हो संस्था द्वारा पिछले 35 हफ्तों से प्रत्येक शनिवार को घाट की सफाई व माँ गंगा की आरती की जा रही है। संस्था के किशन किल्ला, कुसुम मोदी, नीलिमा सिन्हा, शशि अगरवाल, रेखा कटोच, शंभू मोदी, संजय सिन्हा, संजय सिंगला, अनिता गोयनका, अशोक गुप्ता, प्रकाश किल्ला व अन्य सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय रहते हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News