साभार-apnsnews.com
समस्तीपुर-बिहार,
इंडिया इनसाइड न्यूज़
जिले के शिवाजीनगर प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमारी सरकार हर तबके के लोगों के लिए काम किया है। जनता के हित के लिए हमारी सरकार दिन रात काम में जुटी हुयी है। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए मजबूत है इसकी बुनियाद आपसी विस्वास और भरोसे पर कायम है।
समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में 21 अक्टूबर 2019 को होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी सहित बिहार के विभिन्न वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और सभी दल के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी लोगों ने क्रमशः अपने उद्बोधन में प्रत्याशी प्रिंस राज को भारी मतों से विजयी बनाने की जनता-जनार्दन से अपील की।