एनटीपीसी विंध्याचल का ऐशडैम फूटा



सिंगरौली-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● जयनगर, जुवाड़ी, अमहवाटोला सहित कई गांवों में भय का माहौल

● भारी क्षति के आकलन

एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना का शाहपुर स्थित विशालकाय राख बांध रविवार सायं लगभग 5 बजे ध्वस्त हो गया। जिससे राख मिश्रित बाढ़ से कोहराम मच गया, बहते हुए सूर्या नाला गहिलगढ़, अमहवा टोला, जुवाड़ी से बहते हुए रिहंद जलाशय की ओर बह रहाने लगा।

घटना कि सूचना मिलते ही टीआई मनीष त्रिपाठी एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मैयबल मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना को लेकर आस-पास के लोगों में आक्रोश एवं भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों कि माने तो चारागन के लिए गई अनगिनत मवेशी गए थे, जो वापस लौटकर नहीं आए हैं। घटना स्थलपर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं शासन प्रशासन, राजनीतिक दलों के लोगों कि भीड़ देर रात तक जमी रही।

इससे पहले जिले में स्थित एस्सार पॉवर के ऐशडैम के रिसाव के कारण भी अच्छी खासी तबाही आयी थी।

पुलिस का कहना है कि एनटीपीसी के राख बांध ढहने की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है, परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News