अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष बने नीरज द्विवेदी



सिंगरौली-मध्यप्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप मंसूरी की अनुशंसा पर जिले की सक्रिय युवा पत्रकार नीरज द्विवेदी को सिंगरौली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नीरज द्विवेदी के इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला इकाई सिंगरौली का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नीरज कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप मंसूरी की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी को गठन किया है। जिसमें यूथ जिला अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा चतुर्वेदी, जिला संगठन सचिव आशीष कुमार पाण्डेय, चंद्रभूषण जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार गुप्ता जिला संगठन सचिव, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष ,भागवत जयसवाल जिला उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष, मोहित दुबे सचिव, जमुना सोनी जिला प्रवक्ता, राजेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार शाह को जिला सचिव बनाया गया है। श्री द्विवेदी के अनुसार अगली कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News