हावड़ा पुलिस आयुक्त द्वारा कड़कती गर्मी से सहकर्मियों को बचाने के उपाय



आज कल के मौसम के मिज़ाज से हम सभी भली-भाँति परिचित हैं। दोपहर के वक़्त लोगों का सड़कों पर आना-जाना कम देखा जा रहा है जिससे पड़ रहे गर्मी का अनुमान लगाया जा सकता है। हालाकि हम लोगों में से ही कुछ विशेष लोग है जिन्हे अपने कर्तव्त के तहत इस कड़कती गर्मी में जन सेवा के लिए तैनात रहना पड़ता है। वही इस गर्मी के मौसम में तैनात यातायात पुलिस के कर्मचारीगण को भी मौसम की मार सहनी पड़ती है जिसके कल्याणकारी उपाय हेतु हावड़ा पुलिस आयुक्त देवेन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में लगभग 1400 वस्तुएँ जैसे ओआरएस के पैकेट, पानी की बोतलें, गले के लिए कूलिंग स्कार्फ व छाता यातायात पुलिस कर्मियों को दिया गया। इस दौरान हावड़ा सिटी पुलिस के अनेकों अधिकारी मौजूद थे।
वही हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के आईसी अशोक नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि उनके सहकर्मी एएसआई संजय दें को टैक्सी रिफ्यूजल के खिलाफ बेहतरीन कार्य के लिए हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के “स्टार आफ द वीक” विशिष्ट चयन किया गया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News