पटना : शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज



---राम नरेश ठाकुर (apnsnews.com) पटना, 28 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गर्दनीबाग इलाके में आज कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई। कंप्यूटर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लाठी चार्ज के दौरान कई कंप्यूटर शिक्षकों को चोट आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बिहार के 1832 शिक्षक लगातार 674 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर धरना दे रहे थे, किन्तु डेढ़ साल बाद भी कम्यूटर शिक्षकों की पुनर्बहाली नहीं हुई। मुख्यमंत्री के अश्वासन के बाद भी उनकी मांगें अधूरी रही हैं और इस कारण से शिक्षकों ने विधानसभा के सत्र के दौरान जेलभरो आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के बाद से इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News