उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के छोटे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु



गूलरभोज, 27 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के छोटे पुत्र अंकुर पाण्डेय अपने दो मित्रों मुन्ना गिरी और पिंकू यादव के साथ गूलरभोज संतोष नगर से गोरखपुर के लिए पारिवारिक मित्र की शादी समारोह में जा रहे थे। कार बरेली के फरीदपुर के समीप रात्रि लगभग 2 बजे ट्रक और कार की भीड़ंत होने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें अंकुर पाण्डेय और मुन्ना गिरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पींकू यादव की चिकित्सा उपचार के दोरान मृत्यु हुई।

इस घटना की सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर फैलने पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के गदरपुर स्थित गूलरभोज आवास पर लोगो का आना शुरू हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली देते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, तिलकराज बेहड़ के साथ ही जिलाधिकारी डाॅ• नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्रकाण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान आदि ने श्रद्धांजली दी।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की