माफियाओं से साठगांठ रखने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई : नीतीश कुमार



---राम नरेश ठाकुर (apnsnews.com, पटना, 26 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में बढ़ते अपराध की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लॉ एंड ऑडर पर समीक्षा बैठक की और यह बैठक करीब 4 घंटे तक चली। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को आदेश दिया कि माफियाओं से साठगांठ रखने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराध रोकने में अक्षम साबित हो रहे हैं। अपराध पर हर हाल में नियंत्रण होना चाहिए। पुलिस अपराधियों को नकेल क्यों नहीं कस पा रही है? कहां कमी रह रही है? सरकार ने आधुनिक हथियार, वाहन, मैन पावर व जरूरी सुविधाएं दी हैं। इसके बाद भी अपराधी पुलिस पर क्यों हावी हैं?

मुख्यमंत्री ने डीजीपी से पूछा कि अपराध पर लगाम नहीं लगा पाने वाले एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। कोई भी अधिकारी जो अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाए। लापरवाह और ढीले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News