पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयकार क्यों नहीं : राजनाथ सिंह



मध्य प्रदेश, 30 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के दमोह, सागर और भिंड लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में जब पाकिस्तान को धूल चटाई थी, तब हमारे नेता अटलजी ने विपक्ष में होने के बावजूद संसद में इंदिरा गांधी की सराहना की थी। अटलजी ने बड़प्पन का परिचय दिया था, क्योंकि हम ऐसी पार्टी से हैं जो सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते है।

उन्होने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछता हूँ कि 1971 की विजय के लिए जब इंदिरा गांधी की जय-जयकार हो सकती है, तो पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयकार क्यों नहीं हो सकती।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News