भोपाल, 29 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारत से मुलाकात की। सोमवार की सुबह चुनाव प्रचार करने के लिए जाने से पूर्व साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया।
उमा भारती से मिलकर साध्वी प्रज्ञा की आँखों से आँसू छलक गए और वो रोने लगीं। उमा भारती ने उनका टीका करके खीर खिलाई। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल में प्रचार में सहयोग करने का भरोसा भी दिया। उमा भारती ने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मैंने उनके ऊपर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वह पूज्यनीय हैं और मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। दोनों की मुलाकात के बाद उन खबरों पर भी विराम लग गया है जिसमें दोनों के बीच तनाव की बात कही जा रही थी।
बता दें कि उमा भारती ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। उमा भारती के बयान पर साध्वी ने कहा था कि उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं।