देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उत्तराखंड की नैनीताल जिला कार्यकारणी की बैठक



---प्रदीप फुटेला, हल्द्वानी, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उत्तराखंड की नैनीताल जिला कार्यकारणी की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून बनवाने पर जोर दिया गया। वहीं 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने में आम सहमति बनी।

कालाढूंगी मार्ग पर हल्द्वानी के एक निजी रेस्टोरेंट में देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नैनीताल कार्यकारिणी की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष नागेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसका संचालन महामंत्री रिम्पी बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री प्रदीप फुटेला, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य डॉ• जसवंत पुरी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कानून अभी तक नही बनाया गया है जिससे पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनको अपराधी तत्वों के साथ साथ अन्य लोगों से भी चुनौती मिलती रही है, ऐसे में हमे संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारों ने अपनी पारदर्शी, निष्पक्ष व धारदार पत्रकारिता से समाज की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्व भूमिका निभाई है। लोकसभा चुनावों में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। लोकतंत्र में जनता को सही नेतृत्व मिले इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ खबरों को महत्व दिया जाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष नागेश दुबे ने कहा कि संगठन को बनाने का उद्देश्य है की पत्रकार बन्धु एक मंच में आकर मिलकर पत्रकारों के हितों के साथ आम समस्याओं को सरकार तक पहुंचाए व सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए तथा देश व समाज के विकास में अपना योगदान दे सके।

वहीं तुषार कांडपाल, विवेक वशिष्ठ, मनीष पाल, मोहन रावत, सलीम सिद्दकी, संजय त्यागी, लोकेश पांडे, गौरव त्रिपाठी, दान सिंह नयाल, अंकुर गोयल, संजय सिंह बिष्ट, विकास शर्मा, वन्दना शर्मा, पंकज पांडे मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News