गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को नाग व तनवीर हसन को सांप कहा



बेगूसराय, 01 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने अपने बयान में बेगूसराय से ही सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को नाग और सांप कहा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली और पटना से पत्रकार मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है। मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है। यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है। मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात का पता चल जाएगा। कन्हैया और तनवीर हसन को नाग और सांप बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सामने नागनाथ और सांपनाथ है, जो भी पहले आएगा उसका फन कुचल दिया जाएगा।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की