पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन के सहदई बुज़ुर्ग में रेल दुर्घटना



नई दिल्ली/पटना, 03 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन में सहदई बुजुर्ग स्टेशन पर रेल संख्या 12487 (जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल) सीमांचल एक्सप्रेस के सबसे पिछले 11 डिब्बे आज पटरी से उतर गये। पटरी से उतरे 11 डिब्बों में से 03 डिब्बों के पलट जाने की सूचना है।

रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल हुए व्यक्तियों को 50,000 रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

रेलवे सुरक्षा / पूर्वी सर्कल के आयुक्त इस दुर्घटना की जांच करेंगे।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 07 यात्रियों की जान चली गई, 03 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और 27 यात्री इस भीषण दुर्घटना में साधारण रूप से घायल हुए।

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, डीआरएम सोनपुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।

• राहत के उपाय:

एसपीएआरएमइ (स्व चालित दुर्घटना राहत ट्रेन और चिकित्सा उपकरण) और दुर्घटना राहत रेलगाड़ियाँ (एआरटी) दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं।

दुर्घटना से अप्रभावित 12 डिब्बों को यात्रियों के साथ हटा दिया गया है और दानापुर ले जाया गया है जहां अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे और आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

सभी घायल यात्रियों को पास के अस्पताल, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटना स्थल पर डॉक्टरों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध है। एंबुलेंसों को सेवा में ले आया गया है।

घायल यात्रियों का सभी चिकित्सा व्यय रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा।

यात्रियों के लिए दुर्घटना स्थल, पटना, हाजीपुर और अस्पतालों में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। टीमों के साथ वाणिज्यिक अधिकारियों को हाजीपुर और दानापुर में तैनात किया गया है।

अपनी यात्रा जारी नहीं रखने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर रिफंड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बचाव अभियान संपन्न हो गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News