मीडिया एक प्रकार से लोकतंत्र का प्रहरी भी है



उत्तराखंड, 02 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पदाधिकरियों व कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने यूनियन कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मीडिया एक प्रकार से लोकतंत्र का प्रहरी भी है। उन्होंने कार्यकारणी के सदस्यों से अपेक्षा की कि सरकार द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं को स्वच्छ पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में मददगार बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आम जनता का भरोसा व विश्वास भी मीडिया के प्रति बढ़ा है। इससे जनजागरूकता के प्रसार में भी मदद मिलती है। उन्होंने मीडिया के सकारात्मक सहयोग की भी अपेक्षा की।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरिधर शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश हित में की गई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित आम जनता के हित से जुड़े कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में उनका सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के निर्धारित मानकों के तहत समाज को सही तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कराना पत्रकारिता का दायित्व भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया गया जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून को उत्तराखंड में शीघ्र लागू करने के प्रावधान किया जाये ताकि पत्रकार सुरक्षित महसूस कर निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना व आयुष भारत योजना को सभी पत्रकारों को राज्य कर्मचारियों की तरह ही सुविधा दी जाये।

इस अवसर पर यूनियन के भूपेन्द्र कंडारी, संजय घिल्डियाल, विकास धूलिया ,देवेन्द्र सिंह नेगी, के• एस• बिष्ट, प्रवीन बहुगुणा, रवीन्द्र बड़थ्वाल, शैलेन्द्र सेमवाल, नवीन कुमार नारायण परगाईं, विनोद पुंडीर, पवन नेगी के साथ ही यूनियन के कई सदस्यगण एवं मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News