एनसीएल के 34वें स्थापना दिवस पर मशहूर लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने बिखेरा सुरों का जादू



बीना, 29 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के श्रमसाधकों को नमन के साथ बुधवार की शाम कंपनी के बीना कोयला क्षेत्र के स्टेडियम में मशहूर लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी जैसे ही मंच पर उपस्थित हुईं, दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। वह एनसीएल के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने उपस्थित हुई थीं।

दीपों से दुल्हन की तरह सजे बीना स्टेडियम और शानदार आतिशबाजी की तुलना अयोध्या की दीवाली से करते हुए उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मोरे राम अवध घर आए...गीत से की। फिर अपने गाए हुए मशहूर लोक गीतों से उन्होंने जो शमां बांधा, उसमें पता ही नहीं चला कि तीन घंटे कैसे बीत गए। चाभी ले गए रे बलमवा...मांगे ननद रानी कंगना...रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे....सारी कमाई गंवाई रसिया...जैसे मशहूर लोक गीतों को गाकर उन्होंने दर्शकों को लोक संगीत के रंग में रंग दिया।

लोक संगीत को नई ऊंचाई देने में गिरिजा देवी, भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिश्र, बेगम अख्तर जैसी महान शख्सियतों को याद करते हुए उन्होंने इन महान विभूतियों के गाए गीतों को भी सुनाया।

लोक संगीत और लोक कलाकारों को बढ़ावा दिए जाने हेतु एनसीएल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने दर्शकों एवं एनसीएल परिवार से मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News