सिंगरौली, 30 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सिंगरौली में खोले जाने वाले नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु जमीन आबंटन का मामला 09 जून 2017 से लम्बित था, इस हेतु कलेक्टर जिला सिंगरौली में माडा तहसील के ग्राम रम्पा में 20 एकड़ जमीन आबंटन का प्रस्ताव 02 जून 2017 को कमिश्नर रीवा के माध्यम से भिजवाया गया। अ.भा. उच्च. तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एस• के• गौतम नें बताया कि मध्यप्रदेश शासन नें बिना प्रब्याजि एवं नाम मात्र रूपया एक वार्षिक भू-भाटक लेकर आबंटन की स्वीकृति का पत्र अजय कटेसरिया, उप सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल नें कल कलेक्टर सिंगरौली को जारी कर दिया है।
एस• के• गौतम नें बताया कि उन्होनें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय से मिलकर हो रही देरी से अवगत कराया था, जिस पर उन्होनें 6 सितम्बर 2018 को मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को शीघ्र कार्यवाही हेतु पत्र लिखा था तथा उनहोनें 06 जून 2018 को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलकर सम्पूर्ण स्थिति से अवगत कराया था जिस पर उन्होनें उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल को राजस्व विभाग में प्रतिदिन जाकर आबंटन फाईल शीघ्र स्वीकृति हेतु प्रयास का निर्देश दिया था।
इस जवाहर नवोदय विद्यालय की स्वीकृति 23 नबम्बर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की आर्थिक समिति द्वारा स्वीकृति व धन आबंटन कर दिया था, जमीन आबंटन कार्यवाही पूरी होने से इसके निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा तथा अस्थाई रूप से कक्षाएं चलाने के लिए कलेक्टर सिंगरौली द्वारा देवसर तहसील मे परिसर उपलब्ध करा दिया गया है। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12 तक प्रति कक्षा 80 बच्चों को दाखिला मिलता है जिसमें निःशुल्क भोजन तथा आवासीय व्यवस्था रहती है तथा एक तिहाई सीट हरिजन, आदिवासी एवं महिलाओं हेतु दाखिले में आरक्षित रहती है।