दानापुर में दो सैनिकों की मौत से मची सनसनी, तहकीकात में जुटी पुलिस



--- शैलेश तिवारी, पटना, 25 सितम्बर।
दानापुर के सगुना मोड़ के मंगलम इलाके में दो फौजियों की मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना आज सुबह की है जहां एक फौजी ने अपने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके तुरत बाद खुद को भी गोली मार ली, जिसमें उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान संतोष सिह छपरा का रहने वाला था व रिंकेश कुमार आरा जिले का रहने वाला था। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और एक साथ सेना में कार्यरत थे। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि यह हत्या का मामला है।

परिजनों ने बताया कि गोली चली दो हत्या हो गई और दो मौत हुई लेकिन जिस घर में दोनों की हत्या हुई लेकिन मकान मालिक को खबर नहीं, ये कैसे हो सकता है। परिजनो के मुताबिक यह संगीन मामला है।

सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी व डीएसपी पहुँच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं बिहार रेजिमेंट सेंटर के अधिकारी भी सेना के जवान के साथ मौजूद है, जांच जारी है और घटना के वजह का पता लगाया जा रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News