ब्लू ह्वेल गेम व साइबर क्राइम विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम



कोलकाता, 16 सितम्बर। कोलकाता प्रैस क्लब के सभागार में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ब्लू ह्वेल गेम व साइबर क्राइम विषयों पर संस्था संकल्प टूडे द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रो० डा० सी० पी० वर्मा ने किया।

सरटिफाइड इन्फॉर्मेशन सेक्युर्टी एक्सपर्ट, क्राइम एनालिस्ट एंड कंसल्टेंट, गेस्ट लेक्चरर ( साइबर क्राइम) अजय गांगुली व नभोनील साँपुइ सहित सरटिफाइड एथिकल हैकर (इ-रक्षक) सम्राट मुखर्जी कार्यक्रम का केन्द्र बिन्दु रहें। अपने वक्तव्यों सहित इन्होने चल-चित्र के माध्यम से ब्लू ह्वेल गेम से संबन्धित पूर्ण जानकारी देते हुए उस पर अंकुश लगाने के विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि आज हम रोबॉट्स व आर्टिफ़िश्यल टेक्नालजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, संभव है कि इसके कुछ दुष्परिणाम होंगे ही। साइबर वर्ल्ड में अच्छे और बुरे दोनों विषय हैं व हमे उनमें से अच्छे को अपनाना होगा। यह केवल तब ही संभव है जब हम जागरूक होंगे और सर्व शिक्षा अभियान जैसे संस्थाओं की ओर कदम बढ़ाएँगे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो० डा० अमित बनर्जी ने किया। मनोविज्ञान परामर्शदाता सिंजीता पाल सहित संस्था के सचिव मोहम्मद इम्तियाज़ भारतीय, समन्वयक जावेद अख्तर, संयोजक सुजीत जयसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम दौरान सक्रिय रहें।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News