शिया इमाम मौलाना अथर अब्बास रिजवी नहीं रहें



कोलकाता, 11 सितम्बर। 10 सितम्बर की रात्रि तकरीबन 9 बजे शिया इमाम मौलाना अथर अब्बास रिजवी का निधन हो गया। कोलकाता में खिदिरपुर के इकबालपुर स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से ही उनकी मृत्यु हुई।

आज संध्या करीबन साढ़े 6 बजे नमाज मगरीब के पश्चात मौलाना अथर अब्बास रिजवी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मौलाना अपने पीछे 2 बेटे व 2 बेटियां को छोड़ गये हैं। एम•ए•अली ने कहा कि वे ना मात्र मेरे अच्छे मित्र रहें बल्कि साथ साथ मार्ग-दर्शक भी बने रहें। फादर देवराज फरनेडिज ने उनके निधन पर खेद प्रकट किया। आँखों में आंसू लिए मौलाना नूरूर रहमान ने कहाँ कि हाल ही मैंने अपने बचपन के मित्र सांसद सुलतान अहमद को खोया और अभी ही एक और मित्र मुझसे दूर चला गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News