सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह



हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा आयोजित 28वा वार्षिक सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का समापन समारोह गत 15 जनवरी 2017 को हुआ। घंटों चले इस रंगारंग कार्यक्रम में हावड़ा के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य-नाटक प्रस्तुत करते हुए समाज को जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया। नाटक के माध्यम से यातायात के नियम व कानून पालन न करने पर क्या क्षति होती है विशेष कर इस विषय पर प्रकाश डाला गया। उपायुक्त यातायात हावड़ा आईपीएस देबाशीष बेज ने अपने वक्तव्यों में यातायात नियमों के पालन हेतु आग्रह करते हुए वहाँ उपस्थित सभी से सहयोग की कामना की। उपायुक्त मुख्यालय हावड़ा आईपीएस देबाब्रोतो दास सहित उपायुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस सुमनजीत राय, सहायक आयुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस भबन बर्मन, सहायक आयुक्त यातायात I शेखर राय, सहायक आयुक्त यातायात II शांतानु कौर, सहायक आयुक्त यातायात III बासुदेब खाँ मौजूद थे। कार्यक्रम के साथ साथ मंच संचालन हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के आईसी अशोक नाथ चट्टोपाध्याय ने किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News