सीधी हादसा - मरने वालों की संख्या हुई 25



---हरिओम पाण्डेय, सीधी, 18 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● शिवराज सिंह ने की घोषणा - मृतक के परिजनों को मिलेंगे 02 लाख

जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। इस दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के अनुसार अमिलिया बहरी थाने के बीच सोन नदी जोगदहा पुल पर से वाहन के गिरने से यह हादसा हुआ।

सूचना पर कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना जताते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को 2 -2 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

अंधेरा होने की वजह से रात में रेस्क्यू करने में पुलिस और प्रशासन के अमले को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। वाहन नदी के बीचों बीच गिरा है।

बताया जाता है कि रात 9:30 बजे देवसर के हर्राबिजी गांव के मुजव्विल खान की बारात सिहावल के पमरिया गांव जा रही थी । तभी अचानक टाटा 709 एमपी 53 जीए 0841 वाहन सोन नदी पुल से डिवाइडर को तोड़ते हुए 70 फीट नीचे नदी में पत्थर से टकरा गया। बताया जाता है कि दूल्‍हा दूसरे वाहन में सवार था।

हादसे में लगभग 20 लोगों की तत्काल मौत की सूचना मिली है। इस दुर्घटना में कुछ लोगों के बुरी तरह घायल होने की जानकारी मिल रही है। दोनों थानों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई थी। सीधी पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार सूचना मिलने पर तत्काल सीधी से सहायता के लिए जरूरी संसाधन भेजा गया। घटना स्थल पर बहरी थाना प्रभारी विशाल शर्मा और अमिलिया के नवागत थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे।

घायलों को सीधी जिला अस्पताल भेजा गया है। रात होने की वजह से सहायता राहत कार्य में परेशानी हो रही थी। इसी क्षेत्र में कुछ साल पहले भी इसी तरह का भीषण हादसा हुआ था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News