सिंगरौली की सुश्री दिव्या आले ने जीता अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रो रेसलिंग चैम्पियनशिप का बेल्ट



---हरिओम पाण्डेय, सिंगरौली, 14 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

कॉटिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट, जालंधर (पंजाब) द्वारा मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 'दिवस चैंपियनशिप मैच' का बेल्ट (खिताब) सिंगरौली की सुश्री दिव्या आले ने पूर्व चैपिंयन राजस्थान की सुश्री सनी जाट को हराकर अपने नाम किया। दिव्या इस चैंपियनशिप को जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली लड़की है।

बीते 09 मार्च 2018 को आयोजित फाइनल मैच में सुश्री दिव्या आले ने विजेता का बेल्ट जीता। सुश्री दिव्या आले एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना में फोरमैन के पद पर कार्यरत अशोक नेपाली की द्वितीय पुत्री है। सुश्री आले की स्कूली शिक्षा क्राईस्ट ज्योति स्कूल, सिंगरौली में हुई है तथा उन्होंने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से बी•कॉम• की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News