गुरुग्राम 11 जुलाई। स्कूली बच्चेां द्वारा इन दिनों आमजनता को तंबाकू के खतरों से जागरुक करने के लिए दस्तक कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की और से संबध हैल्थ फांउडेशन व फोर्टिस फाउंडेशन के साथ मिलकर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान परिसर बनाने के लिए दस्तक कार्यक्रम के तहत कार्टरपुरी के राजकीय सीनियर सैकंडरी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
संबध हैल्थ फांउडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर डा० सोमिल रस्तौगी ने बताया कि तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों में निकोटिन होता है जो कि हेरोइन से भी अधिक खतरनाक होता है। इनमें केवल 5 प्रतिशत से कम लोग ही निकोटिन को छोड़ पाते है इसलिए हम सभी को मिलकर इसके लिए सकारात्मक ढंग से काम करना होगा। निकोटिन कम उम्र के बच्चों पर जल्दी असर करता है इसलिए शिक्षण संस्थाओं में इस तरह की गतिविधियों से जो जागरुकता की जा रही है, उसका असर परिवार व समुदाय तक रहेगा।
डा० रस्तौगी ने बताया कि इसके साथ ही तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत चलने वाले दस्तक कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियेां में सर्वे हो रहा है। जिसमें शिक्षण संस्थानेां में कक्षा 8 से 12 तक अध्ययनरत बच्चों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में तंबाकू सेवन करने वालों का आयु सर्वे किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रिंसीपल अनिता रानी ने विद्यार्थियेां से स्कूल परिसर व बाहर कभी भी तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी। इससे विद्यार्थियेां की पढ़ाई में एकाग्रता नही आती इसलिए उनको इस प्रकार के नशों से दूर रहना चाहिए। तंबाकू सेवन व विद्यार्थी जीवन दोनेां का कोई रिश्ता नही है।
स्कूल के विद्यार्थियेां ने नुक्कड़ नाटक में चिकित्सक, तंबाकू उपयोगकर्ता व सामान्य जनता का किरदार निभाते हुए ऐसे उत्पादों का सेवन न करने की सलाह दी। इसके साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां व उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 800 से अधिक विद्यार्थियों को तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर फोर्टिस फाउंडेशन की मुदिता लाल, स्कूल के अध्यापक मनोज कुमार, शक्ति शर्मा, विनोद शेाकिन, संबध हैल्थ फाउंडेशन के जे०पी०, संतोष गोतम इत्यादि उपस्थित थे।