कैजुवल व कांट्रैक्ट लेबर यूनियन ने नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका



कैजुवल व कांट्रैक्ट लेबर यूनियन कोलकाता के सभापति मुन्ना बाजपेयी के निर्देश पर तथा महासचिव सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में यूनियन द्वारा नोटबंदी के विरोध में गत 02 दिसम्बर 2016 को विशाल रैली का आयोजन किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा बंगाल राज्य के प्रति किया जा रहा सौतेला व्यवहार की बात पर आक्रोश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। यह रैली भूतनाथ नीमतल्ला से प्रारम्भ होते हुए विभिन्न इलाकों का परिभ्रमण करते हुए जोड़ाबागान चौराहे के समीप समाप्त हुई। तत्पश्चात यूनियन के सदस्यों ने आक्रोश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस विरोध कार्यक्रम में जयहिन्द वाहिनी जोड़ासांकू के सचिव रवि ओझा सहित टिंकू सोनकर, गोपी चक्रवर्ती, राज सोनकर, विनय मिश्रा, कुन्ती सिंह, बृजु मल्लिक, राजेश मल्लिक, आशीष मल्लिक, संजीत मल्लिक, संदीप कुंडु, रतन पात्रा, गौतम साव, उत्तम मल्लिक, मुन्ना साव, विजय मल्लिक, सनी मल्लिक व अन्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News