कोलकाता: विश्व हिंदू महासंघ के संगठन विस्तार पर मंथन, प्रदेश नेतृत्व ने की अहम बैठक



कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

विश्व हिंदू महासंघ भारत के राज्य अध्यक्ष एवं युवा प्रवक्ता बसंत गुप्ता तथा प्रदेश मंत्री लालू जादौन ने शनिवार को कोलकाता के एक होटल में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को राज्यभर में और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा विभिन्न जिलों में संगठनात्मक ढांचे के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ताजा समाचार


National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News