पर्यावरण संरक्षण पर जोर



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यरत हरियाली साथी ने हावड़ा में बैठक की। इस दौरान पौधरोपण और तकनीक के माध्यम से पौधों की निगरानी करने पर विशेष चर्चा हुई।

मौके पर राजकुमार गुप्ता ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 'प्रोटोकॉल श्रेणी' तय करने व पौधों की निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अजय प्रसाद ने स्कूलों में 'ग्रीन जोन' बनाने, हर महीने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने व पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाने का प्रस्ताव रखा।

संस्था के आईटी हेड संदीप गुप्ता ने एक ऐप और यूनिक आईडी सिस्टम विकसित करने की बात कही जिससे पेड़ों को ट्रैक किया जा सके। विनय कुमार ने मैनुअल रिकॉर्ड रखने को भी जरूरी बताया। संदीप उपाध्याय (उर्फ डीएम) ने कहा कि उन ग्रामीण स्कूलों को चिन्हित किया जाए जहां हरियाली के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

बैठक में विनोद कुमार राउत ने अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को प्राथमिकता देने और अमित जायसवाल ने संस्था को सक्रिय रखने के लिए हर महीने कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। संगठन सदस्य संदीप त्रिपाठी ने हर संभव सहयोग की बात कही।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News