सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा कर कारोबार करने वालों को प्रशासन का तीन दिन का अल्टीमेटम



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

हावड़ा के बी गार्डेन स्थित एजेसी बोस थाना क्षेत्र में शिबपुर आईआईईएसटी फर्स्ट गेट से बी गार्डेन मेन गेट तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर और कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्थान खाली करने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से नोटिस देने के साथ-साथ माइकिंग कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वयं अपने दुकान, ढांचे और अन्य अतिक्रमण हटा लें।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस के बाद इलाके में कई लोगों को स्वयं अपने हाथों से दुकानें और अस्थायी ढांचे हटाते हुए देखा गया। इसके दृश्य भी सामने आए हैं।

प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जहां-जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है या सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर रखा गया है, वहां चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाकर सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसी अभियान के तहत संबंधित क्षेत्र में यह नोटिस जारी किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News